How to block stolen/lost mobiles yourself?

चोरी हुआ/खो गया मोबाइल स्वयं कैसे ब्लॉक करेंगे ?

      कई बार ऐसा होता है की आपका मोबाईल खो जाता है या चोरी हो जाता है। खोने या चोरी होने से नुकसान तो होता ही है समस्या भी होती है। और नुकसान से ज्यादा डर दुरुपयोग का रहता है। डिजिटल इण्डिया योजना में लोग अपनी समस्याओं को डिजिटल कैसे सम्हाले इसके लिए सरकार जोर-शोर से प्रयास कर रही है।  इसी कड़ी में खोये/चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने, स्थिति जानने, मिलने पर पुनः अनब्लॉक करने के लिए सरकार ने एक साइट लॉंच किया है जहां आप स्वयं ही सभी  काम के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

  सरकार ने आम नागरिक को ये सुविधा देने के लिए जो साइट लॉंच किया है, उसका URL है : https://ceir.gov.in . आप यूआरएल से भी इस साइट पर जा सकते हैं और यहाँ क्लिक करके भी ये साइट खोल सकते हैं। लेकिन उससे पहले आपको पुलिस में शिकायत करना आवश्यक होगा।

        Currently operational for Maharashtra and Delhi subscribers only : अभी ये सेवा केवल महाराष्ट्र और दिल्ली में आरम्भ किया गया है। 

चरण 01. - पुलिस में शिकायत करने के बाद उसका रिसीविंग स्कैन कर लें और फिर साइट को खोलकर मोबाइल ब्लॉक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जब साइट का होम पेज खुलेगा जिसमें आपको BLOCK STOLEN/LOST MOBILE का एक बटन मिलेगा उसपर क्लिक करना है।  इसे आप इस चित्र से भी समझ सकते हैं : 


चरण 02. इसके बाद आपके सामने डिटेल देने के लिए एक फॉर्म खुलेगा जो इस तरह होगा 



इस फॉर्म को यूट्यूब विडियो देखकर आसानी से सबमिट कर सकते हैं। यूट्यूब विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।